पलवल में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पलवल के एक क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो नगर परिषद में कार्यरत होने के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से पटवारी का कार्य भी देख रहा था।