फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में बिना मान्यता चल रहे 75 स्कूलों को बंद करने के आदेश

शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर सख्ती दिखाते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने पलवल में जिलेभर के 75 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची तैयार की गई है। सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का शटर शीघ्र गिरेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सभी बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न कराएं। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि जिलेभर में 75 स्कूल नियमों के विपरीत बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहे थे। ऐसे स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय ने विभाग को सौंप दी है। इनमें से हथीन में 20, हसनपुर के 5, होडल के 13 और पलवल के 37 स्कूलों को सर्वे के दौरान बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया है। इन स्कूलों में दाखिला लेना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे स्कूल न तो बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं और न ही जरूरी सुरक्षा व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें