पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रबी विपणन सत्र 2026-27 के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रहे।