फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: हथियार की नोक पर हुई 30 किलो चांदी और नकदी की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

काइम ब्रांच पलवल ने हथियार की नोक पर हुई 30 किलो चांदी और नकदी की ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि काइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने साइबर तकनीक और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 मार्च को दिल्ली-अलवर रोड स्थित बोडीकोठी क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह निवासी 49 वर्षीय निसार (मास्टरमाइंड), 25 वर्षीय आसिफ और अलीगढ़ निवासी 28 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें