पलवल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बतौर मुख्य अतिथि हथीन खंड के चार सरकारी विद्यालयों को कुल 982 डेस्क वितरित किए।