फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख की लागत से सजेगा दशहरा मेला, गौरव गौतम करेंगे रावण दहन

पलवल जिले में विजयादशमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोश स्टेडियम में 14 लाख रुपये खर्च कर दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मेले पर बतौर मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगे। मंत्री करीब 7 बजे रावण दहन करेंगे। इस बार दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ तीन मंजिला लंका का भी दहन किया जाएगा। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील भक्तजी ने बताया कि आगरा से सुधीर बैंड, हरिद्वार से श्रीजी बैंड, मथुरा से नाफीरी समेत झांकियों, बैंड-बाजे और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। झांकियां कैंप में स्थित पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर कमेटी चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पूरे दशहरा मेले पर करीब 14 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस बार रावण दहन के साथ-साथ लंका दहन भी किया जाएगा। रावण का पुतला 65 फुट, कुंभकर्ण का 60 फुट और मेघनाद का पुतला 55 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है। इन पुतलों के निर्माण पर करीब 4 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें