पलवल में जिला उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।