फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: महिला आयोग की चेयरपर्सन ने औद्योगिक इकाई का किया दौरा

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आयोग की विशेष मुहिम के तहत शुक्रवार को पृथला स्थित एक औद्योगिक इकाई का दौरा किया। चेयरपर्सन ने महिला कर्मियों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं तथा इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कंपनी में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने इस औद्योगिक इकाई को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए अन्य उद्योगों से भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर हर महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगात्मक वातावरण मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें