फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व लिवर डे: सिर्फ शराब नहीं... खराब लाइफस्टाइल और खानपान सेहत को कर रहा है प्रभावित

लिवर हमारे शरीर का वो साइलेंट हीरो है, जो बिना कोई शिकायत किए दिन-रात टॉक्सिन्स (हानिकारक पदार्थ) को साफ करता है, डाइजेशन में मदद करता है और बॉडी को हेल्दी बनाए रखता है। लेकिन अगर इसकी हालत बिगड़ जाए तो पूरे शरीर की सेहत खतरे में पड़ जाती है। इसीलिए लिवर की बढ़ती बीमारियों के बारे में लोगों को अलर्ट करने और इससे बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व लिवर दिवस की थीम 'फूड इज मेडिसिन' है। साथ ही आज विश्व लिवर दिवस के अवसर पर लिवर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता और भी अधिक महसूस की जा रही है। नागरिक अस्पताल पलवल में हर दिन औसतन 50 मरीज लीवर से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि गर्भवती महिलाओं में भी लीवर में दर्द और सूजन की समस्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें