रेडक्राॅस कार्यालय में बुधवार को टीबी के प्रति युवाओं को जागरूक कर शपथ दिलाई। इस मौके पर टीबी कोआर्डिनेटर शोभा रानी मौजूद रही। टीबी कोआर्डिनेटर ने बताया कि जिला को टीबी मुक्त तभी किया जा सकता है जब सभी जागरूक होंगे। अगर आसपास किसी में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत उसे अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके। बता दें कि प्रशासन की तरफ से लगातार आमजन को जागरूक करन के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि जिले को टीबी मुक्त किया जा सके।