टीबी अस्पताल में 4 साल बाद भी एक्स-रे मशीन शुरू नहीं हो सकी है। एक्स-रे कक्ष के दरवाजे पर ताला लटका रहता है। जिस कारण टीबी अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार मार्च 2022 में केंद्र सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए टीबी अस्पताल के लिए एक्स-रे मशीन भेजी गई थी। रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने से 4 साल बीत जाने के बाद भी टीबी अस्पताल में एक्स-रे जांच शुरू नहीं हो पाई है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी रेडियोग्राफर की नियुक्ति के लिए केवल पत्राचार तक ही सीमित है। जिसका खामियाजा टीबी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।