भाजपा की ओर से 18 मई को पीजी कॉलेज मैदान में होने वाली धन्यवाद रैली को लेकर बुधवार को आंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक के दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ में आगमन पर क्षेत्र के लोगों को इंतजार है। सभी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अंतर्गत आने वाले गांव-गांव पहुंचकर लोगों को धन्यवाद रैली का निमंत्रण दें। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बूथ प्रधान भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं तथा रैली की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। महेंद्रगढ़ की रैली को पूरे प्रदेश में उदाहरण के रूप में पेश करना है। वहीं, विधायक व अन्य वक्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर सेना का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पवन खैरवाल जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, संदीप यादव बार प्रधान महेंद्रगढ़, सुधीर दीवान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मंडल अध्यक्ष नांगल सिरोही अशोक यादव, संदीप बचीनी महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष, दीपिका मंडल अध्यक्ष पाली, राहुल खातोद, संदीप मालड़ा, योगेश शास्त्री डिगरोता, विनोद तवंर पाली, कृष्ण ठेकेदार, अविनाश डाबला, चंद्रकला खातौद, डॉ. नरेश तंवर, रणधीर आदलपुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।