फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बदला मौसम, दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहा। रविवार दोपहर दो बजे के बाद तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। शाम को 5 बजे तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। शाम को पांच बजे तक अधिकतम तापमान 37 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं बूंदाबांदी के बाद ठंडी हो गई। रविवार को सुबह दिन की शुरुआत उमसभरी गर्मी व तेज धूप के साथ हुई। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें