नारनौल में पुरानी कचहरी के नजदीक पीर बाबा के पास सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई इसके बावजूद नगर परिषद की तरफ से समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को अवगत भी करवा दिया है लेकिन समस्या जस की तस बनी है। इतना ही नहीं कई बार तो दुपहिया वाहन चालक जलभराव की वजह से सड़क पर गिर भी चुके हैं। वहीं पैदल राहगीर तो यहां से निकल भी नहीं पा रहे हैं।