फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जल निकासी न होने से मुख्य सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

नवीन दलाल Updated Wed, 21 Jan 2026 11:29 AM IST

गांव सागरपुर में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के समय पानी निकासी के लिए किसी भी प्रकार का नाला या ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया गया है। जिसके चलते आसपास के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही एकत्र हो जाता है। इससे सड़क पर हमेशा कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी से न केवल आवागमन में दिक्कत होती है, बल्कि दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के गिरने का भी खतरा बना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें