नारनौल क्षेत्र में लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड देखने को मिल रही है। बुधवार को इस माह में सबसे ज्यादा घना कोहरा देखने को मिला। जिसकी वजह से 20 मीटर से भी कम दृश्यता रही। ऐसे में वाहनों की गति थम सी गई। हालांकि 10 के पास कोहरा छट गया और धूप निकल गई। जिससे आमजन को थोड़ी ठंड से राहत मिली। वहीं, आने वाले दिनों में संपूर्ण इलाके में लगातार ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक रूप से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। 17 जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस मौसम प्रणाली के पीछे-पीछे 19/20 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद 21-23 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।