फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: शराब के ठेके को लेकर 14 दिन से धरना जारी, ग्रामीणों में रोष

शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:18 AM IST

अटेली उपमंडल के धनौंदा रोड पर खोले गए शराब के ठेके को लेकर 14वें दिन भी धरना जारी रहा। ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर अब विरोध प्रदर्शन ने नया रूप ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह ठेका बंद नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और युवा भी पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां से स्कूल, धार्मिक स्थल और मुख्य बस स्टैंड भी नजदीक है। जिससे गांव की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेके के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें