फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नांगल चौधरी बस स्टैंड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

नांगल चौधरी क्षेत्र में उस समय हलचल का माहौल बन गया, जब नांगल चौधरी बस स्टैंड के मुख्य परिसर में बने ग्यारसी लाल बैद्यनाथ चौधरी तिबारा के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले 2-3 दिनों से बस अड्डे के आसपास घूमता देखा जा रहा था। बुधवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो वह व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें