फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक टायर के नीचे फंसा

मेहता चौक पर एक ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। वहीं एक महिला भी घायल हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि वह 13 जून को शाम के करीब सवा आठ बजे किसी कार्य से मेहता चौक पर गया था। वह मधु क्लिनिक के सामने खड़ा था। इस दौरान मेहता चौक की तरफ से तेज गति से ट्रैक्टर चालक आया और मधु क्लिनिक के सामने नाले के पास खड़ी दो बाइक व राहगीरों को टक्कर मार दी। उसने व उसके पिता धर्मबीर यादव ने तुरंत ट्रैक्टर चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जसवंत कोजिंदा का रहना वाला बताया। ट्रैक्टर का पहिया नाली में जाने के कारण फंस गया था। वहीं ट्रैक्टर के नीचे एक आदमी फंस गया, जिसे आसपास के लोगो की मदद बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। ट्रैक्टर के नीचे से निकाले व्यक्ति ने अपना नाम घनश्याम मोहल्ला नलापुर का रहने वाला बताया। वहीं, इस दुर्घटना में एक महिला भी घायल हो गई। जिसने अपना नाम पता मोहल्ला सलामपुरा निवासी कमला बताया। इन दोनों घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें