फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नहर में बहने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने बरामद किए शव, रेवाड़ी के थे मृतक

महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी के दो युवकों की जान चली गई। जवाहरलाल नेहरू नहर के पंप हाउस नंबर दो के पास नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद आज दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव ढाणी शोभा निवासी तेईस वर्षीय प्रवीन कुमार और रेवाड़ी के गांव मनेठी निवासी उन्नीस वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रविवार को आर्यन, प्रवीन, आशीष और हिमांशु गांव सुरजनवास निवासी अपने एक दोस्त के साथ नहर पर नहाने पहुंचे थे। जब आशीष और हिमांशु खाने पीने का सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गए तभी प्रवीन और आर्यन नहर में नहाने उतर गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें