शहर के मोहल्ला महल-मिश्रवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह शराब के नशे में दो युवकों के कुएं में कूद गए जिसमें एक युवक की मौत हो गए। घटना सुबह करीब दस बजे जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशन के पास बने पुराने कुएं पर हुई। जानकारी के अनुसार रविदास मंदिर के पास रहने वाला महेश कुमार शराब पीते समय अचानक कुएं में कूद गया। उसे डूबता देख मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी सुखीराम उसे बचाने के लिए पीछे से कुएं में कूद गया। मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुखीराम का उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले कुएं और बावड़ी पर जाली लगाने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।