एसयूसीआई ( कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी की ओर से पार्टी के सक्रिय सदस्य व किसान संगठन आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला कमेटी के वरिष्ठ नेता कामरेड अमर सिंह की याद में उनके पैतृक गांव चंदपुरा अटेली में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले कामरेड अमर सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन मास्टर सुबे सिंह ने किया। शोकसभा में कामरेड राजेन्द्र सिंह ने उनके गुणों व उनके द्वारा किए गए संघर्षों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कामरेड शिवदास घोष की शिक्षाओं से प्रेरित होकर क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई कम्युनिस्ट में शामिल हुए थे। स्मृति सभा में लाली देवी पत्नी स्व. अमर सिंह, किसान संगठन एआईकेकेएमएस के कामरेड रामकुमार, मास्टर सुबे सिंह प्रवक्ता, बस्ती राम, प्रेम, विनोद, जगदेव, फूल सिंह पूर्व सरपंच, राजेन्द्र पूर्व पंच, रामअवतार, हनुमान शास्त्री, ताराचंद प्रधान जैतपुर, हरचंद, यशराम, सीताराम, याद राम, छाजूराम रावत, महावीर प्रसाद गोद, अभय सिंह कामरेड, जयनारायण सेवानिवृत कालेज प्राचार्य सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी।