आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, इको क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। रैली का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने हरि झंडी दिखाकर किया। स्टेट हाईवे-148बी, महिला महाविद्यालय के सामने से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय, तिरंगा हमारी शान है, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। शहरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया।