फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में डीएपी की मारामारी नहीं हो रही कम सोसायटी में 100 थे वह भी हो गए खत्म

नारनौल कोऑपरेटिव सोसायटी पर वीरवार को भी सुबह से किसानों को डीएपी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। हालांकि 100 बैग डीएपी के होने से करीब 11 बजे वितरित हो गए। इसके बाद जो किसान बचे उन्हें टोकन दिए गए ताकि शुक्रवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। सोसायटी के कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी वीरवार शाम को या फिर शुक्रवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि बुधवार को डीएपी के लिए किसानों ने हंगामा कर दिया था, जिसके बाद कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें