महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हुड्डा सेक्टर के पास पुलिस और कुख्यात पारदी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खुद को घिरा देख बदमाशों ने मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी पर 15 हजार रुपये और दूसरे पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से एक स्वचालित पिस्तौल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल होने वाली गुलेलें, सरिया और वायर कटर बरामद किए गए हैं।