फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में श्री सुरभि गोमहायज्ञ का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

गोरक्षा के लिए मातृभूमि सेवा संघ की ओर से 16 से 23 जनवरी तक शहर के डूलाना रोड स्थित श्रीगोपाल गोशाला बुचियावाली में सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप व 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे गोशाला से 501 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ किया। बता दें कि प्रदेश में पहली बार महेंद्रगढ़ की भूमि प्रथम गौ शक्ति जागरण अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा गोशाला से शुरू हुई और मोदाश्रम रोड, मोहल्ला कोका बंगड़ी, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, सिनेता रोड, मसानी चौक, मोहल्ला पड़ाव होते हुए वापस गोशाला में पहुंची। इस दौरान पुलिस का इंतजाम रहा और हर चौक पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इससे यात्रा के लिए पहले ही रास्ता बनाया गया और जाम आदि की स्थिति नहीं होने दी गई। इसके बाद 108 कुंडीय हवन का शुभारंभ किया गया। इसमें विदूषी बेला पारिक, विधायक कंवर सिंह, कैलाश पाली, गोशाला प्रधान नवीन राव, योगाचार्य नीलेश आर्य, रामजीवन मित्तल आदि प्रमुख लोग यात्रा में शामिल रहे। अब दोपहर 2 बजे से सवा 4 बजे तक गोभागवत कथा आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन हवन और कथा का समय एक समान रहेगा। 23 जनवरी को कथा के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में माता का दर्जा गोवंश की रक्षा करना है। कार्यक्रम में विदूषी बेला पारिक की ओर से धार्मिक प्रवचन एवं गो सेवा के लिए जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें