फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नपा ने चलाया अतिक्रमण अभियान, दुकानदारों ने किया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 04:40 PM IST

नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी रोड से परशुराम चौक तक बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दोपहर एक बजे शुरू हुए अभियान के तहत नपा की टीम तीन-ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मैदान में उतरी तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सामान जब्त करने के दौरान कुछ दुकानदारों के साथ नोंक-झोंक हुई तथा तीन दुकानदारों का सामान जब्त किया व एक पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कुछ दुकानदारों ने नपा की टीम पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के आरोप लगाते हुए विरोध भी किया। दोपहर एक बजे नपा टीम की ओर से शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियों को लेकर रवाना होने लगे। साथ ही गांधी मार्केट के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और सामान को बाहर से अंदर समेटने लगे। नपा के लिपिक अंदीप, सतीश , लक्ष्मण, दरोगा राजेंद्र, पूर्ण वाल्मीकि अपनी टीम के साथ बाजार में पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका के गेट से होते हुए टीम परशुराम तक पहुंची। गांधी मार्केट से एक किरयाना की दुकान, दो कपड़े की दुकान का सामान जब्त किया। इसके बाद टीम परशुराम चौक से गांधी मार्केट होते हुए वापस कार्यालय लौट गई। इस बाजार में टीम के साथ तीन ट्रैक्टर ट्रॉली रही। दुकानों के बाहर रखे मेज, कुर्सी, कपड़े जब्त किए गए। इस दौरान टीम की कुछ दुकानदारों के साथ बहस भी हुई, लेकिन टीम ने सामान जब्त कर नगर पालिका कार्यालय में रख दिया। परशुराम चौक पर अतिक्रमण वाले एक दुकानदार का 500 रुपये का चालान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें