राजकीय महाविद्यालय के खेल परिसर में वीरवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 100 से अधिक खिलाड़ी 14 स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए 17 टीमें बनाई हैं। तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी प्रो. जगजीत सिंह मोर शुभारंभ करेंगे। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार शर्मा की ओर से किया जाएगा।