बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही शहर के कपड़ा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। बीते कुछ सप्ताह से ठंड के कारण प्रभावित हुआ कारोबार अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पर्व से विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो रही है, जिसके चलते फरवरी माह तक शादियों के कई शुभ मुहूर्त तय हैं। इसका सीधा असर कपड़ा बाजार पर देखने को मिल रहा है। शहर के परशुराम चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। विशेषकर शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। पहले जहां ग्राहक केवल जरूरत भर की खरीदारी कर रहे थे, वहीं अब शादी का लेकर जमकर खरीददारी कर रहे है।ठंड के चलते कुछ समय के लिए बाजार में सुस्ती आ गई थी, लेकिन बसंत पंचमी के बाद मांग में अच्छा उछाल आया है। उन्होंने कहा कि सिल्क साड़ी, लहंगे, सूट के साथ-साथ वेस्टर्न कोट व ब्लेजर की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। दुकानों पर नई वैरायटी मंगाई गई है, ताकि ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सके।