राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में हुआ। यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस राष्ट्रीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा और नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति जागरूकता शपथ दिलवाई गई। इसके बाद नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। समाज पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विनाशकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अभियान से सभी जुड़ें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित कर रहा है। विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेने और नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रोफेसर डॉ. नरेश यादव ने बताया कि अभियान के केंद्र में एक डिजिटल ई-प्रतिज्ञा अभियान है, जो नागरिकों को नशा मुक्त जीवन शैली के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित करता है। आधिकारिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर, व्यक्ति पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ. सतीश सैनी और महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि एक स्वस्थ, अधिक जागरूक और जिम्मेदार समाज बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में योगदान दे रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार सदस्यों और विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई।