फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नावदी सरकारी स्कूल के छात्रों ने गांव में निकाली रैली, युवाओं में दिखा जोश

मंडी अटेली के गांव नावदी की बाबा दाता साहब शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय नावदी का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं के 22 बच्चों में से 18 प्रथम श्रेणी जिसमें 6 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। वहीं 3 बच्चों ने द्वितीय में स्थान हासिल किया। प्रियांशु पुत्री ज्ञानचंद ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपरांत बच्चों को खुली गाड़ी में बैठाकर तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च विद्यालय नावदी के प्रांगण से पूरे गांव नावदी व रामपुरा शहीद रामसिंह स्मारक पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर बाबा दाता साहब मंदिर में दर्शन कर विद्यालय में समापन किया गया। इस दौरान बाबा दाता साहब समिति द्वारा बच्चों को फूल मालाओं, पगड़ी व स्कूल बैग, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गांव रामपुरा की सरपंच मधुबाला ने माता पिता को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नावदी ने बताया कि जो शिक्षा व संस्कार सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलते हैं वो अन्य स्कूलों में नहीं मिलते हैं। बाबा दाता साहब शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष भीमराज मास्टर ने स्कूल को हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गांव की सरपंच मधुबाला, संदीप सरपंच रामपुरा, मुख्याध्यापक सतीश, गणित अध्यापक खुशीराम, मुख्याध्यापक सत्यवीर सिंह रामपुरा, पूर्व सरपंच मदनलाल रामपुरा, पूर्व प्राचार्य रामजस, सीपी रामपुरा, धर्मपाल मास्टर, ताराचंद मास्टर, बिरेंद्र आर्य, बिशन शर्मा, विनोद आदि दोनों गांवों के लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें