फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल राजकीय महाविद्यालय की संगम भाषण प्रतियोगिता में रही प्रथम

यूथ रेडक्रॉस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं को डिजास्टर मैनेजमेंट की बारीकियों के बारे में बताया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में संगम प्रथम रही। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता यदुवंशी डिग्री कॉलेज में आयोजित की जा रही है। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत रेडक्रॉस का झंडा फहराने से किया गया। पहले सत्र की शुरुआत रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. स्वेता छाबड़ा ने सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं, सीनियर ब्रिगेड ऑफिसर और कमांडर टेक चंद यादव के सानिध्य में विद्यार्थियों को डिजास्टर मैनेजमेंट के तरीके और उपायों और बारीकियों के साथ सेंट जॉन एम्बुलेंस प्रतियोगिता करवाई गई। दूसरे सत्र में सीनियर ब्रिगेड आफिसर और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्त दान महादान विषयों पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ के 15 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विकास गुप्ता काउंसलर, पवित्रा यादव प्रवक्ता और बबीता प्रवक्ता रेडक्रॉस सोसायटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में संगम राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिया राजकीय सिहमा दूसरे तथा दुर्गेश कुमारी राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल तृतीय रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें