शहर स्थित नागरिक अस्पताल में सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। पहले तीन दिनों में 17 मरीजों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किया गए हैं। इसके लिए दैनिक ओपीडी से ही मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया जा रहा है। बता दें कि नागरिक अस्पताल में एक सर्जन और एक ऑर्थोपेडिक हैं। इसके साथ ही ओटी में भी दूरबीन के माध्यम से मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नियमित रूप से अस्पताल में ओपीडी में 9 से 3 बजे तक मरीजों की जांच की जाती है। इसके बाद मरीजों को ऑपरेशन के लिए समय दिया जाता है। अब तक अस्पताल में 17 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। इसमें हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली, बच्चादानी, रसोली व नसबंदी की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्जन सप्ताह मनाया जा रहा है और इसमें मरीजों को निशुल्क व आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही हैं। हर मरीज को ऑपरेशन के बाद तीन दिन तक वार्ड में रखकर देखभाल की जा रही है और इसके बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। --------- वर्जन: सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन जा रहे हैं और किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। अब सप्ताह 11 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान कोई भी मरीज अस्पताल में जांच कराकर ऑपरेशन करवा सकता है। -डॉ. संदीप यादव, सर्जन, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़