फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बसीरपुर में बीज विधेयक व बिजली संशोधन बिल की जलाई प्रतियां

बसीरपुर में बीज विधेयक को वापस लेने तथा बिजली क्षेत्र को प्राइवेट हाथों में देने के बिजली संशोधन बिल 2025 को निरस्त करने की मांग को लेकर बिलों की प्रतियां जलाई गई। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक छाजूराम रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बीज विधेयक 2025 का ड्राफ्ट पेश किया है जिसमें छोटे किसानों को बेदखल करके देशी विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बीज संप्रभुता सौंप देने का प्रावधान है। बीज उत्पादन निजी हाथों में जाने से दामों में भारी वृद्धि हो जाएगी और खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी, जिससे किसान कर्जदार हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें