फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मंगलवार को शहर स्थित बीडीपीओ परिसर में दो घंटे धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद बीडीपीओ को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने का आह्वान किया। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंगलवार दोपहर को बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे। यहां पर मुख्य गेट के पास दो घंटे धरना दिया और मांगों के लिए नारेबाजी की। उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि वर्ष 2007 से कर्मचारी गांवों में सफाई का कार्य कर रहे हैं। अभी तक सरकार की ओर से न तो न्यूनतम वेतन लागू किया गया और न ही कर्मचारियों को पक्का किया गया है। अब इसी मांग के लिए प्रदेश भर में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य मांग स्वचालित साधन उपलब्ध कराना, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख राशि व पीपीएस लाभ, बिना ब्याज लोन सुविधा, सफाई भत्ता लागू किया जाए, कर्मियों को लागू किया जाए। इन मांगों को पूरा कराने के लिए कर्मचारी संगठित हो रहे हैं। अगर सरकार मांगे पूरा नहीं करती है तो वे प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मिलकर कड़ा कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें