नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 16वें दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। साथ ही फरीदाबाद अग्निकांड में बलिदान देने वाले दमकल कर्मियों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल जारी है। प्रधान भुपेंद्र सारवान ने कहा कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डाल कर व जान हथेली पर रखकर प्रदेश की जनता की रक्षा करते हैं। उन्होंने शहीद दमकल कर्मियों के परिवार को नौकरी, एक-एक करोड़ रुपये मदद देने की मांग की। इस दौरान मांगों को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र संगेलिया, सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सारवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, सुनील कुमार, राकेश, सतपाल, संदीप सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।