सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे की हड़ताल पर बैठ रहे। कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा हुई है। शनिवार को शहर में कूड़ा उठान भी नहीं किया गया जिसके कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर हवा के झोंकों के साथ कचरा यहां से वहां फैलता रहा। लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है, पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों काे पक्का करना सहित अन्य मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।