फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर एनआईए की टीम की महेंद्रगढ़ में रेड

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड को लेकर महेंद्रगढ़ जिले में एनआईए की टीम ने आज अनेक स्थानों पर छापा डाला। क्षेत्र के गांव दौंगड़ा जाट, झगडो़ली, पाथेड़ा, खुडाना, कैमला सहित अन्य गांवों में टीम ने दबिश दी है। बता दें कि राजस्थान में गत 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की घर में घुसकर ताकत तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में महेंद्रगढ़ जिले के पांच आरोपियों की संलिप्तता थी। आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में महेंद्रगढ़ जिले के अन्य आरोपियों के बारे में भी कुछ सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें