लंबित मागों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सम्बंधित एआईयूटीयूसी ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम विधायक कंवर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर यादव धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक आवास में पहुंचे। यहां पर विधायक कंवर सिंह यादव को मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पॉलिसी बनकर पक्का कर्मचारी घोषित किया जाए, पक्का करने तक न्यूनतम वेतन 26000 दिया जाए, सभी कर्मचारियों को स्वचालित वाहन दिया जाए, जनवरी 2026 से 2100 रुपये की बढ़ोतरी जारी की जाए, 29 मई को 17 मांगों पर बनी सहमति को लागू किया जाए। सरपंचों के नाजायज तरीके से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली हो। विधायक कंवर सिंह यादव ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों काे मांगे जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्रगढ़- सतनाली कनीना के ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।