फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के कॉलेजियम चुनाव में हंगामा, पुलिस बल रहा मौजूद

नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 03:10 PM IST

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के 87 कॉलेजियम में 56 कॉलेजियम निर्विरोध चुने जाने के बाद रविवार को 31 वार्डों के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में चलती रही। परंतु दोपहर बाद कॉलेजियम चुनाव के अंदर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। गौड़ ब्राह्मण सभा के केवल 31 वार्डों के चुनाव को लेकर सभा भवन के बाहर समाज के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित रही। गौड़ ब्राह्मण सभा वार्ड के छोटे से चुनाव में भी कुछ लोगों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। परंतु पुलिस और समाज के लोगों द्वारा बीच बचाव करने से दो बार तो आपस में हाथापाई होते-होते भी बच गई। चुनाव को लेकर पहला हंगामा तब हुआ जब पैरों से चलने में असमर्थ एक बुजुर्ग ने कहा कि उनका वोट गाड़ी में ही डलवा लो। इस हालत को देखते हुए जब उनका वोट गाड़ी में डलवाया जा रहा था तो कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। काफी समझाने और पुलिस द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला शांत किया गया। इसके कुछ देर बाद ही समाज के एक नेताजी की किसी से थोड़ी कहा सुनी हो गई, जिस पर उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। मंच पर समाज की एकता का भाषण देने वाले नेताजी गुस्से में सब कुछ भूल गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जब बात काफी बिगड़ने लगी तो समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मतदान केंद्र व इसके बाहर सख्ती बढ़ाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें