फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नांगल चौधरी में सार्वजनिक टॉयलेट निर्माण का विरोध, कॉलोनीवासियों ने दी शिकायत

Naveen Updated Sat, 28 Feb 2026 12:53 PM IST

नांगल चौधरी क्षेत्र में पावर हाउस मोड़ पर बनाए जा रहे सार्वजनिक टॉयलेट को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। चौढानियां कॉलोनी के निवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपते हुए निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। शिकायत में बताया गया है कि प्रस्तावित टॉयलेट आम रास्ते पर बनाया जा रहा है, जिससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहले से ही व्यस्त मार्ग है और यहां निर्माण होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निवासियों ने आरोप लगाया कि टॉयलेट की ऊंचाई सामान्य से अधिक रखी जा रही है, जिसके कारण करीब 4 से 5 फीट ऊंची सीढ़ियां बनेंगी और रास्ता प्रभावित होगा। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण की ऊंचाई कम करने तथा टॉयलेट को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें