फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में शहर की श्री आदर्श रामलीला में देर शाम गणेश पूजन के साथ शुरू हुई मंचन की रिहर्सल

शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर शुक्रवार देर शाम गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन की रिसर्हल का शुभारंभ किया गया। पंडित हरिशंकर कौशिक ने हवन व गणेश पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी, उप प्रधान जोगेंद्र सेठ उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान हरि सिंह यादव भी उपस्थित रहे। सचिव मनोहरलाल यादव ने बताया कि इस बार दस वरिष्ठ कलाकार 30 बाल कलाकारों को 45 दिनों तक मंचन की बारीकियों से अवगत कराएंगे। एक अगस्त से 19 सितंबर तक रिहर्सल चलेगी। इसके बाद 20 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रांगण में 13 दिन मंचन किया जाएगा। रामलीला के कलाकार प्रतिदिन रात आठ बजे से 11 बजे तक मंचन का अभ्यास करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कलाकारों द्वारा मंचन की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा। बता दें कि इस बार 10 से अधिक बाल कलाकार पहली बार मंचन में अभिनय करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सैनी, गोविंद सैनी, भगवान दास सैनी, ललित तंवर एडवोकेट, सुभम तिवाड़ी, राहुल, रवि यादव, कर्म खन्ना, राजेंद्र शर्मा, विजय प्रजापत, ललित यादव, मोई गुर्जर सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें