फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजेश कुमार को बनाया महेंद्रगढ़ खंड उप कमेटी का प्रधान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 06:14 PM IST

यादव धर्मशाला में धानक समाज उत्थान संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामसिंह ने की। बैठक में महेंद्रगढ़ खंड की उप कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित की गई। खंड कनीना, सतनाली व नारनौल की कमेटी पहले ही बनाई जा चुकी है। रमेश चंद ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 600 वर्ग गज जमीन पर धानक धर्मशाला बनानी है। धर्मशाला के लिए पहले नक्शा व अन्य दस्तावेज तैयार करने व विधायक, सांसद व मंत्री से आर्थिक सहायता की मांग करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार को महेंद्रगढ़ खंड कमेटी का प्रधान चुना गया। मनोज कुमार को उपप्रधान, शैलेंद्र सिंह को महासिचव, विजय सिंह गुरैया को सह सचिव, सतबीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार, वेदप्रकाश, राजकुमार, संदीप, मदनलाल, सुरेश कुमार को मुख्य सलाहकार सर्व सम्मति से बनाया गया। इस मौके पर रतिराम आर्य, सुभाष चंद्र, राजेश, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, दयानंद, लेखराम, दुर्गा प्रसाद, संदीप योगी, अशोक, रामपाल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें