महेंद्रगढ़ में मंगलवार को हुई बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र शॉपिंग कॉम्पलेक्स से बालाजी चौक तक सड़क पर डिवाइडर के दोनों ओर पानी जमा हो गया। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जमा पानी की वजह से वाहन चालकों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि सड़क से जब भी वाहन गुजरते थे तो पानी आसपास की दुकानों में घुस जाता था। वाहन गुजरने से पानी की लहरें दुकानों के अंदर तक पहुंच गई। शहर के बालाजी चौक, गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, माजरा चुंगी, रिवास पुल, मोहल्ला महायचान, शंकर मार्केट,आईटीआई रोड सहित शहर के नीचे हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया। इस बार नपा की ओर से नालों की सफाई भी सोमवार से ही शुरू की गई थी।