महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दोपहर दो बजे तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के बीच-बीच हल्की बूंदाबांदी के बाद हवा में ठंडक रही। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो जून तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। आधे घंटे आई तेज हवा व हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दो जून से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। दो से चार जून के दौरान क्षेत्र में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।