फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गूंजे राधा रानी के जयकारे, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शहर की नई धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी संगठन ने अपनी छठी प्रभात फेरी का आयोजन सलामपुरा में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य यजमान पिंकू सैनी ने परिवार सहित ठाकुर जी एवं निशान पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम का संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान से विभिन्न मार्ग से होते प्रभात फेरी निकाली गई। संगठन के संस्थापक चेतन जिंदल ने बताया कि श्री राधा राधा नाम का जाप करने से प्रत्येक मनुष्य के कष्ट का निवारण होता है। इस अवसर पर ढोल नगाड़े, डीजे, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और राधे नाम का जाप करते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने राधे नाम का जाप किया। श्री राधा रानी प्रभात फेरी संगठन के प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि ऐसे लग रहा था जैसे पूरा नारनौल वृंदावन धाम बन गया। मुख्य यजमान को हेमंत पटियाला द्वारा निशान एवं ठाकुर जी की नई पोशाक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें