फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को राव तुलाराम चौक (जलेबी चौक) रघुनाथपुरा से स्थित पेट्रोल पंप तक बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की आवाज बुलंद की। डॉ. राजवती यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये तथा सीएनजी गैस के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं और मध्यम वर्ग की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है और आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके। डॉ. राजवती यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और तेज करने का काम करेगी। इस मौके पर नीतू, रजनी, पूनम, रीना, कल्पना सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें