फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 06:56 PM IST

मांगों को लेकर नगर परिषद प्रांगण में बुधवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना व प्रदर्शन जारी रहा। इस धरने व प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने की। प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन में पहुंच गई है, परंतु अभी तक हमारी मांगों को लेकर प्रशासन ने काेई आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन हमारी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देता है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी नगर पालिकाओं में हर वर्ष गेहूं के लिए भत्ता 25000 रुपये देती थी जो के इस वर्ष नहीं दिया गया। इसे जल्द से जल्द सभी सफाई कर्मचारियों को दिया जाए। इसके अलावा नगर परिषद नारनौल में पिछले तीन वर्षो से कच्चे सफाई कर्मचारियों के जूते व ड्रेस नही दिए गए हैं। नगर परिषद द्वारा एक साल से तेल व साबुन भी नही दिया गया है, वो भी समय पर दिया जाए तथा सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनवाकर दिया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सरवन, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, महेंद्र सिंह बोयत, सचिव महाबीर प्रसाद, प्रताप सिंह दरोगा, भूपेंद्र सिंह गिरवर दरोगा, राजेश कुमार, देवानंद, भीम सिंह, निरंजन लाल, राम अवतार, रोशन लाल व सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें