फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला जला कर किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:12 PM IST

एसयूसीआई की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सामने एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा कि युद्ध-पिपासु अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बेहद घृणित सैन्य हमले की जिन भी शब्दों में कड़ी निंदा की जाए, वह कम हैं। यह हमला केवल वेनेजुएला पर ही नहीं, बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर किया गया है, जिसका उद्देश्य वहां स्थित सभी देशों को बंदूक की नोक पर अधीन करना है। यह स्थिति सभी साम्राज्यवाद-विरोधी, युद्ध-विरोधी और शांतिप्रिय लोगों से आग्रह करती है कि वे इस जघन्य हमले के खिलाफ तुरंत विरोध प्रदर्शन करें, पीड़ित वेनेजुएला वासियों के साथ खड़े हों और साम्राज्यवादी लुटेरों को लैटिन अमेरिका से पीछे हटने के लिए मजबूर करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें