महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली के ग्रामीणों, बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी व क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ओर से वीरवार को आयोजित होने वाली 3608 फुट लंबी महाध्वजा धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी। राव तुलाराम चौक स्थित बालाजी मंदिर में महा आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस यात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। सुबह 6:00 ही श्रद्धालु राव तुलाराम चौक पहुंचना शुरू हो चुके हैं। आयोजकों की ओर से इस यात्रा के लिए गिनीज बुक में सबसे लंबी धार्मिक ध्वजा यात्रा का रिकार्ड बनाने के लिए आवेदन किया गया है। अब टीम वीरवार को मौके पर पहुंचकर इस दावे की सच्चाई जानेगी। बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज फौजी, कैलाश भारद्वाज पाली, राजेश गोयल, धर्मबीर साहब, दशरथ सिंह, उप प्रधान रणजीत सिंह, कमल, प्रीतम सहित अन्य लोगों ने बताया कि यात्रा में जिले भर से श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।